खरगोन (ईएमएस)। प्रयागराज कुंभ मेले से नीली आँखों के कारण चर्चा में आई महेश्वर की माला बेचने वाली मोनालिसा के केरल में मुस्लिम युवक फरमान से शादी करने का मामला अब उलझता ही जा रहा है। जिले से कानूनी कार्रवाई की शुरुआत के लिए दिल्ली की फायर ब्रांड भाजपा नेत्री एवं अभिभाषक नाजिया इलाही सोमवार को पत्रकारवार्ता में मोनालिसा की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई की मोनालिसा शादी के बाद घर नही आ रही परिवार चिंतित है। हालांकि केरल के मंदिर में शादी के वायरल वीडियो में मोनालिसा और फरमान एक दूसरे को पसंद कर शादी करना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चर्चा का विषय रहा हैं फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा इस मामले को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने उठाएंगे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 16 मार्च 2026