क्षेत्रीय
16-Mar-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रेमसर सेक्टर के ग्राम पंचायत ढोटी पंचायत भवन में सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य सहित सेक्टर स्तर पर समस्त गठित नवांकुर सखियों द्वारा सहभागिता की गई। जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने प्रशिक्षण की भूमिका एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा पूरे जिले में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग सेक्टर में प्रशिक्षण किए जा रहे हैं। नवांकुर संस्था रिद्धांशी समाज कल्याण समिति सेक्टर प्रेमसर के कार्यक्रम समन्वयक श्री दिनेश मीणा ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं रूपरेखा से अवगत कराया। प्रथम सत्र में परामर्शदाता कु सत्यभामा मीणा द्वारा एमआईएस फीडिंग,एम.पी.जे.ए.पी.एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई तथा एप पर विभिन्न कार्यक्रमों की फीडिंग करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण की अंतिम कड़ी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु आगंतुक आदरणीय अतिथियों के माध्यम से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए आभार उपरांत आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की गई।