नई दिल्ली (ईएमएस)। इज़राइल रक्षा बल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य उत्तरी इजरायल के नागरिकों को सुरक्षित करना और हिज्बुल्लाह के खतरों को खत्म करना है। सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार सीमा के कई इलाकों में इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच जबरदस्त झड़पें हो रही हैं। इजरायली सेना संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ब्लू लाइन सीमा की ओर बढ़ते हुए कई रणनीतिक स्थानों पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। इज़राइल ने तेहरान, शिराज और तबरीज़ सहित ईरान के कई शहरों में भी सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है। यह अभियान तब चल रहा है जब अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई को 17 दिन हो चुके हैं और पूरे क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। सुबोध/१६-०३-२०२६