राष्ट्रीय
16-Mar-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तरी रेलवे के दिल्ली मंडल में नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य हेतु लिए गए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। जिसका विवरण इस प्रकार है: · 17 मार्च 2026 की ट्रेन संख्या 20939 साबरमती–सुल्तानपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद के रास्ते संचालित की जाएगी तथा इस दौरान यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन पर नहीं जाएगी। · 17 मार्च 2026 की ट्रेन संख्या 19031 साबरमती–योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस दिल्ली कैंट – नई दिल्ली – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद के रास्ते संचालित की जाएगी तथा इस दौरान यह ट्रेन पुरानी दिल्ली एवं दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर नहीं जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। सतीश/16 मार्च