मुरैना ( ईएमएस ) | बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में एक दिवसीय रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जरेरूआ, एबी रोड, मुरैना में किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर अपने रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। साथ ही, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मुरैना द्वारा इच्छुक युवाओं को स्व-रोजगार के लिए ऋण प्रकरण तैयार कर वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस “युवा संगम (जॉब फेयर)” में कुल 7 कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रमुख विवरण इस प्रकार हैं— चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात – सुरक्षा गार्ड योग्यता: 10वीं/12वीं/स्नातक आयु: 20 से 45 वर्ष वेतन: ₹19,000 से ₹22,000 श्री कृष्णा टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन, मुरैना – तकनीशियन योग्यता: आईटीआई (सभी ट्रेड) आयु: 18 से 26 वर्ष वेतन: प्रारंभिक अवधि में ₹3,000, पश्चात ₹10,000 न्यू मैक्स स्किल एंड मैनेजमेंट प्रा. लि., हिमाचल – मशीन ऑपरेटर योग्यता: 10वीं/12वीं/आईटीआई/बी.टेक आयु: 18 से 35 वर्ष वेतन: ₹12,000 से ₹24,000 श्रीराम पिस्टन प्रा. लि., भिवाड़ी (राजस्थान) – मशीन ऑपरेटर योग्यता: 10वीं/12वीं/आईटीआई आयु: 18 से 26 वर्ष वेतन: ₹13,400 टाटा मोटर्स प्रा. लि., साणंद (गुजरात) – ट्रेनी योग्यता: 10वीं/12वीं/आईटीआई आयु: 18 से 24 वर्ष वेतन: ₹14,500 से ₹16,500 शिवम इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन, मुरैना – तकनीशियन योग्यता: 10वीं/12वीं/आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) आयु: 18 से 35 वर्ष वेतन: ₹11,500 से ₹13,500 आईपीएस ग्रुप प्रा. लि., गुजरात – मशीन ऑपरेटर योग्यता: 10वीं/12वीं/आईटीआई/बी.टेक आयु: 18 से 35 वर्ष वेतन: ₹16,000 से ₹30,000 इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर मेले में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।