क्षेत्रीय
18-Mar-2026


मुरैना ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार विक्रमोत्सव का आयोजन 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे टाउन हॉल, मुरैना में किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्म ध्वज, सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाट्य प्रस्तुति एवं साउंड ट्रैक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों एवं जिले के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास को सजीव रूप में प्रस्तुत करेंगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव ने जिले के समस्त अधिकारियों को “सूर्य उपासना कार्यक्रम” में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि इस आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि उनमें सांस्कृतिक चेतना एवं ऐतिहासिक गौरव के प्रति जागरूकता बढ़े। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम बनेगा, बल्कि युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।