ग्वालियर ( ईएमएस ) । ग्वालियर शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु ग्वालियर जिले में संचालित ई रिक्शा वाहनों को 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में विभाजित कर उनका संचालन कराया जा रहा है जिससे एक ही समय पर ई-रिक्शा वाहनों की संख्या अधिक होने से यातायात बाधित ना हो और आमजन को सुगम एवं सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गोला का मंदिर चौराहे, हजीरा चौराहा, बारादरी चौराहा, मुरार, सदर बाजार, 07 नंबर चौराहा आदि स्थानों पर ऐसे ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान लगाकर कुल 58 ई रिक्शा चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 29,000रुपए जुर्माना जमा कराया गया