क्षेत्रीय
18-Mar-2026


बालाघाट (ईएमएस). विश्व ङ्क्षहदु परिषद और पुराना श्रीराम मंदिर ट्रस्ट बालाघाट के सुंयक्त तत्वावधान में 19 मार्च को दोपहर 3 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय मैदान बालाघाट से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली के नगर भ्रमण के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि 21 व 22 मार्च को नगर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिमा विराजित की जाएगी। 23 मार्च को शाम 6 बजे से स्थानीय आंबेडकर चौक बालाघाट में स्वधारा म्यूजिकल ग्रूप द्वारा संगीतमय 21 हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 24 मार्च को शाम 7 बजे से राजनांदगांव के गणेश मिश्रा द्वारा आंबेडकर चौक में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 25 मार्च को श्रीश्री गणेश उत्सव समिति लूघरवाड़ा सिवनी द्वारा शाम 7 बजे से महाआरती की जाएगी। 26 मार्च को शाम 4 बजे से पुराने श्रीराम मंदिर से दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के बाद काली पुतली चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर में महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इस पूरे आयोजन में सभी श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की है। भानेश साकुरे / 18 मार्च 2026