बालाघाट (ईएमएस). नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा जल गंगा संरक्षण अभियान के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च को मृत्युंजय घाट बालाघाट में सुबह 7 बजे से जल संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें जल संरक्षण के लिए नगरीय निकाय के अमले के साथ ही आमजन द्वारा भी श्रमदान किया जाएगा। नगर पालिका बालाघाट द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए विविध गतिविधियों का कैलेंडर तैयार किया गया है। जिसके अनुसार 23 मार्च को मोती तालाब, 31 मार्च को बजरंग घाट, 7 अप्रैल को शंकर घाट, 14 अप्रैल को देवी तालाब, 22 अप्रैल को जय हिंद टाकीज मैदान परिसर कुआं, 2 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर कुआंं, 12 मई को एमएलबी स्कूल परिसर कुआंं, 26 मई को गंगा घाट, 1 जून को धोबी घाट, 15 जून को आमाघाट में जल संरक्षण के लिए साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही 30 जून को इस अभियान के समापन अवसर पर फिल्टर प्लांट की सफाई का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा इस अभियान में आमजन से सहयोग की अपील की गई है। भानेश साकुरे / 18 मार्च 2026