राज्य
इन्दौर (ईएमएस) प्रधानमंत्री ने इन्दौर में आज तड़के हुई अग्निकांड की घटना जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई पर गहरा शोक जताते मृतकों को दो लाख रुपए का मुआवजा भी दिया है । प्रधानमंत्री ने अपने सोशल अकाउंट पर की पोस्ट में लिखा है कि..मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत व्यथित हूँ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। न्यूज एयर के अनुसार प्रधानमंत्री ने इन्दौर के इस अग्निकांड की घटना के साथ ही पालम की घटना पर भी शोक जताया है। आनंद पुरोहित/ 18 मार्च 2026