क्षेत्रीय
21-Mar-2026


खरगोन (ईएमएस)। चैत्र नवरात्रि की तीज पर शनिवार को हजारों भक्तों ने माता की हरी-भरी वाडी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आगामी तीन दिनों तक गणगौर उत्सव की धुम चरम पर रहेगी। रोजाना रथयात्राएं निकाली जाएगी। भाटवाड़ी मोहल्ला गणगौर भवन की बाड़ी सेविका संध्या नाईक ने बताया वे कई वर्षों से सेवा कर रही है। 8 दिनों तक सेवा के बाद चैत्र प्रतिपदा तीज पर माता की हरी-भरी बाडी ब्रह्म मुहुर्त में दर्शनार्थ खोली गई। यहां तड़के 5 बजे से ही श्रद्धालू कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। पूजन-अर्जन के बाद दोपहर में श्रद्धालु श्रृंगारित रथों में मातारुपी ज्वारे अपने-अपने घर लेकर गए। बाडिय़ों में सुबह से ही गणगौर माता और धणियर राजा के जयकारे गुंजने शुरु हुए जो देरशाम तक गुंजते रहे। सिर पर रथ लेकर बाडिय़ों से निकले माता सेवकों का रास्तेभर श्रद्धालूओं ने पैर धुलाकर स्वागत किया। अगले दो दिनों तक झालरिए के साथ रथों का भ्रमण नगर में होगा। ईएमएस/नाजिम शेख/ 21 मार्च 2026