क्षेत्रीय
21-Mar-2026


मोगावां के युवाओं ने की अनूठी पहल खरगोन (ईएमएस)। निमाड़ के लोकपर्व गणगौर पर माता भक्ति के साथ मानव सेवा की अनूठी पहल देखने को मिली। ग्राम मोगावां में ग्रामीणों ने गणगौर पर्व पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यहां जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से दूसरों का जीवन बचाने 36 युनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के सचिन चौहान ने बताया युवा पाटीदार समाज के अंशुल पाटिदार और साथियों ने सहयोग से शिविर आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. विनय सिंह चौहान ने सभी रक्तदाताओं और आयोजक संस्था के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ब्लड बैंक में प्रति माह सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीडि़त मासूम मरीजों के लिए लगभग 250 यूनिट रक्त की अनिवार्य आवश्यकता होती है। इन मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए इस तरह के रक्तदान शिविरों का निरंतर आयोजन होना बहुत आवश्यक है। आगामी 22 मार्च को रणगांव कसरावद में सेवा का शिविर का आयोजन होगा। गणगौर पर्व पर ग्रामीणों के भक्ति के साथ सेवा और समर्पण की यह पहल रक्तदान को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। ईएमएस/नाजिम शेख/ 21 मार्च 2026