हाथरस (ईएमएस)। गांव जरैया में एक युवक पर घर में घुसकर दबंगों ने लाठी और चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक को काफी चोटें आई। युवक ने कथित हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को घटना की तहरीर में गांव जरैया निवासी राहुल पुत्र अमर सिंह ने कहा है कि वह अपने घर पर मौजूद था तभी शुक्रवार की देर शाम गांव का ही दबंग नामजद घर में लाठी डंड और चाकू लेकर घर में घुस आया और उसके ऊपर अकारण प्रहार करते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नामजद ने उसे चाकू मार दिया। जिससे उसे हाथ और चेहरे पर काफी चोटें आई। घटना के दौरान मौके पर मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये। जिन्हें देखकर नामजद फिर देख लेने की धमकी देकर भाग गया। किसी प्रकार पीडित कोतवाली पहुंचा और आपबीती पुलिस को सुनाई, और गांव के ही युवक पर अरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल होने पर पीडित का उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण सीएचसी में कराया है। वहीं सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हो गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 मार्च 2026