जमीनी विवाद के चलते पीटकर कर दी थी हत्या -- गिरफ्त में आरोपी हाथरस (ईएमएस)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गांव सीकुर में आपसी बंटवारे को लेकर परिवार के ही लोगों ने भीमसेन की लाठी डंडों और दरांती मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक की पुत्रवधू ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मात्र चौबीस घंटे में हत्यारोपियों को मय आला कत्ल के गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक बीस मार्च दिन शुक्रवार को गांव सीकुर निवासी श्रीमती वीनेश पत्नी ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी कि उसके ससुर भीमसेन व ननद वर्षा खेत पर चारा काटने गये हुए थे तभी नामजदों ने खेत पर आकर बंटवारे को लेकर पीडिता के ससुर से झगडा करते हुए मारपीट करने लगे व धारदार हथियार से वादिया के ससुर की हत्या कर दी । जिससे उसके ससुर भीमसेन की मौके पर मौत हो गयी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को उक्त मामले से अवगत कराया। घटना को पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी के निर्देशन एवं सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस सहित पांच टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों ने अथक प्रयास करते हुए ग्राउंड, टेक्निकल इंटेलिजेंस, सर्विलांस सहित तमाम स्रोतों से घटना की जांच की और सबूत एकत्र करते हुए मात्र चौबीस घंटे में घटना को अंजाम देने वाले पूरन सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह तथा रवेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासीगण सीकुर को विजयगढ रोड स्थित ग्राम कोमरी की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। जहां उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन डण्डा व एक दरांती (आलाकत्ल) बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पंजीकृत अभियोग के तहत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय टीम के मौजूद थे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 मार्च 2026