- शहर की धडक़न पर ब्रेक, 1 से 15 मई तक पूरी तरह बंद बिलासपुर (ईएमएस)। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल तारबहार अंडरब्रिज पर अब सीधा असर पडऩे वाला है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रु॥स्-366 तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल से 15 मई 2026 तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। वजह—सडक़ मरम्मत और आवागमन को बेहतर बनाने का काम। लेकिन इस फैसले के साथ शहर की रोजमर्रा की रफ्तार पर बड़ा दबाव तय है। रेलवे के मुताबिक, बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित यह अंडरब्रिज मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। 1 अप्रैल (बुधवार) से 15 मई (शुक्रवार) 2026 तक। इस दौरान किसी भी तरह का वाहन आवागमन संभव नहीं होगा। तारबहार अंडरब्रिज रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। इसके बंद होते ही आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक लोड अचानक बढऩे की संभावना है। पीक ऑवर्स में जाम की स्थिति और लंबी कतारें आम हो सकती हैं। ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते रेलवे ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दो मार्ग बताए हैं— चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज हेमुनगर रोड ओवरब्रिज इन रास्तों पर अब पूरा ट्रैफिक शिफ्ट होगा, जिससे यहां दबाव कई गुना बढऩे की संभावना है। रेल प्रशासन का कहना है कि अंडरब्रिज में सडक़ की स्थिति सुधारने और सुरक्षित, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह काम जरूरी है। इसी कारण पूर्ण बंदी का फैसला लिया गया है। मनोज राज 28 मार्च 2026