क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पुलिस ने एक तीस वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी मिलन सिंह पुत्र मेहताब सिंह सिसौदिया, निवासी करुणा अपार्टमेंट कनाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। उसने पहले युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद शादी से इंकार कर दिया। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कोचिंग संस्थान में टेलीकॉलर के रूप में काम करती है। करीब तीन साल पहले कोचिंग से जुड़े एक काम के दौरान आरोपी मिलन सिंह को उसने कॉल किया था, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे बातचीत व्हाट्सएप पर होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई इस दौरान मिलन सिंह ने उससे शादी का इजहार कर उसकी मर्जी के बगैर भावनात्मक दबाव बनाते संबंध बनाएं यही नहीं उसके बाद भी उसने शादी का वादा करते कई बार संबंध बनाएं और अब शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 28 मार्च 2026