क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


- भीम युवा वाहिनी संगठन ने सौंपा ज्ञापन, दिया आन्दोलन की चेतावनी बस्ती (ईएमएस)। शनिवार को भीम युवा वाहिनी संगठन के मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रश्णासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि नगर थाना क्षेत्र के छबैला गांव में अनुसूचित जाति के नन्दलाल पुत्र रामकिशुन के पूर्वजो के काबिज जमीन पर पूर्व में बने चरनी को गिराकर उसी स्थान पर शौचालय निर्माण को रोकने वालों केे विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। ज्ञापन सौंपने के बाद भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव ने कहा कि नन्दलाल पुत्र रामकिशुन के गाटा संख्या-169 मि० आबादी के रूप में दर्ज है किन्तु गाँव के ही सोनी सिंह पत्नी शिवेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शौचालय निर्माण को रोका जा रहा है जबकि लेखपाल ने भी अपनी रिपोर्ट मंें कहा है कि अवरोध उचित नहीं है। कहा कि न्याय न मिला तो एक सप्ताह के बाद संगठन आन्दोलन को बाध्य होगा। भीम युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद, मण्डल अध्यक्ष अवनीश प्रभात कहा कि नन्दलाल को शौचालय का निर्माण कराने दिया जाय और रोकने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। अन्यथा की स्थिति में संगठन आन्दोलन को बाध्य होगा। कहा कि जानकारी मिली है कि विपक्षी से मिलकर स्थानीय पुलिस ने पीडित नन्दलाल को पकड़कर थाने पर बैठा लिया जिनकों जमानत कराकर छुडाया गया। ज्ञापन देने के दौरान नन्दलाल, प्रमोद, बजरंगीलाल, छाया, रामधनी, इन्दू, छेदी, गीता, लालजी, संदीप कुमार, सूरज कुमार, संगीता, शकुन्तला, अंकुश कुमार, सुषमा, सितावा, राजवंत कुमार, हरीराम आदि शामिल रहे। .../ 28 मार्च /2026