- रेकी कर देते थे वारदात दुर्ग(ईएमएस)। जिले के उतई थाना क्षेत्र में बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुपहिया वाहन से पहले रेकी करते थे और फिर मौके पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले की शिकायत बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई निवासी बन्नी अली (26) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की शाम को उन्होंने अपने बकरों को घर में रखा था, लेकिन 25 मार्च की सुबह निरीक्षण करने पर दो बकरे गायब मिले। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति दुपहिया वाहन में बकरे ले जाते हुए दिखाई दिए। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बकरा चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए बकरों को उन्होंने काटकर बेच दिया और उससे मिली रकम खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)28 मार्च 2026