क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


- जांच में जुटी पुलिस सक्ती(ईएमएस)। जिले के बंदोरा गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने युवक पर ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान राहुल गबेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की बर्बरता से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी और एसडीओपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)28 मार्च 2026