क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


गुरुग्राम (ईएमएस)। गुरुग्राम के खोड गांव में रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार थार ने दो मासूम बच्चों और उनके नाना को कुचल दिया। यह परिवार रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहा था। गुरुग्राम के पटौदी के खोड गांव में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने 2 बच्चों और उनके नाना को कुचल दिया। राजस्थान के भिवाड़ी निवासी 53 वर्षीय एक बुजुर्ग अपने दो नातियों के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे तभी पीछे से आती बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुभाष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पटौदी के खोड गांव में एक तेज रफ्तार थार कार ने दो लड़कों और उनके नाना को कुचल दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 8 साल के जायद और 10 वर्षीय ईशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके नानाए 53 वर्षीय सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राजस्थान के भिवाड़ी जिले के मिल्कपुर गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, सुभाष अपने 2 नातियों के साथ खोड गांव के पास लोकरा रोड पर अपने भाइयों से मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जब वह अपने नातियों के साथ घर लौट रहा था तभी एक महिंद्रा थार ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे कई फुट दूर जा गिरे। पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। थार का चालक अभी फरार है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मार्च/2026