क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बेलबाग थाना अतंर्गत लकड़गंज चौराहा में एक बदमाश ने एक युवक को फोन कर मिलने बुलाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया| घायल युवक को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है| बेलबाग पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़गंज मस्जिद के पीछे बेलबाग निवासी 30 वर्षीय शेख रिजवान उर्फ बल्लू खान गत रात लगभग 8 बजे अपने घर में था तभी उसके मोबाइल में सैमूर खान का कॉल आया जो वह रिसीव नहीं कर पाया, उसके बाद उसने सैमूर खान को उसी नम्बर में तुरंत रिर्टन कॉल लगाया तो सैमूर खान ने उसे लकड़गंज के पास बुलाया जैसे ही वह लकड़गंज चौराहा के पास पहुंचा, तो वहां पर मैसूर खान अपने दो अन्य लड़कों के साथ बाईक में बैठा था| दोनों लड़कों ने अपने चेहरे में मास्क लगाये थे जैसे ही वह सैमूर खान के पास पहॅुचा सैमूर ने उन दोनों लड़कों से कहा कि यही रिजवान है इसे जान से मारो तो स्पेलेंडर मोटर सायकल में बैठे लड़कों ने उस पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया| जिससे उसके सीना, कंधे पैर, जांघ में चोटे आ गयी है| घायल का भाई इमरान एवं नीरज सोनकर को आते देख तीनों आरोपी मोटर सायकल में बैठकर दर्शन चौक तरफ भाग गये। पुलिस अज्ञात तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026/ 05.36