राज्य
28-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। गाड़ी संख्या 12296 में टिकट जांच के दौरान एस/7 कोच में एक बिना टिकट यात्री पाया गया। टिकट जांच के दौरान सीटीआई पिपरिया श्री मनोज नागोत्रा एवं डीसीटीआई पिपरिया रीतेश गोस्वामी सहित टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा पूछताछ की गई, जिसमें उक्त यात्री के पास जुर्माना राशि जमा करने हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं थी। जांच के दौरान यात्री के पास मौजूद एक बैग की तलाशी ली गई, जिसमें पॉलिथीन में लिपटा हुआ संदिग्ध पदार्थ पाया गया। संदेह होने पर उक्त यात्री को पिपरिया स्टेशन पर जीआरपी को सुपुर्द किया गया। जीआरपी द्वारा विस्तृत जांच करने पर यात्री के पास लगभग 2 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। इस संबंध में अपराध क्रमांक 21359004260121/2026 के तहत धारा एनएआर 20 एवं एनएआर 8 के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026/ 06.20