भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने बांध सुरक्षा सामुदायिक जन जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने शनिवार को हथाईखेड़ा बांध पर जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित बांध सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बांधों का बहुत महत्व है और इसके संरक्षण के लिए जन सामान्य को जागरूक करना भी जरूरी है। श्रीमती राय ने जल संसाधन विभाग द्वारा प्रारंभ किया बांध सुरक्षा कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न करने का आव्हान भी किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती राय ने वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में संचालक बांध सुरक्षा श्रीमती दिव्यानी बिल्लौरे सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। हरि प्रसाद पाल / 28 मार्च, 2026