क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


जल संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश, दिलाई नागरिकों को शपथ नरसिंहपुर,(ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नरसिंहपुर के राजीव वार्ड में जलशक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जल मंदिर- प्याऊ की स्थापना कर नागरिकों को जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही सभी ने जल एवं पर्यावरण के संरक्षण व उसके संवर्धन की शपथ ली। यह कार्यक्रम वार्ड विकास प्रस्फुटन समिति राजीव वार्ड के तत्वावधान में किया गया। नागरिकों से कहा गया कि जल ही जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। हम सभी को जल के सदुपयोग करने और जल बचाने के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। स्थापित किए गए इस प्याऊ से क्षेत्र में आने- जाने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। यह स्थान नगर के व्यस्त क्षेत्र में होने के कारण बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ लेंगे। इस अवसर पर जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा, समिति के अध्यक्ष श्री पवन पाठक, कोषाध्यक्ष श्री अमित अवधिया, समिति के सदस्य और नागरिक मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 28 मार्च 2026