क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। मसीही समुदाय ने रविवार को पाम संडे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। यह दिन यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद दिलाता है, जब लोगों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था। चर्च ऑफ क्राइस्ट, सीएमडी चौक में पास्टर सुदेश पॉल के नेतृत्व में भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस तारबाहर मसीह टेंट हाउस से आराधना स्थल तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में खजूर की डालियां लिए लोग ‘होशन्ना-होशन्ना’ के जयकारे लगाते और मसीही गीत गाते हुए आगे बढ़े। जुलूस के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। साथ ही फल, केक, शरबत, लस्सी और चॉकलेट का वितरण कर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया। प्रवचन में प्रेम और उद्धार का संदेश पास्टर सुदेश पॉल ने अपने प्रवचन में बताया कि यीशु मसीह मानवता के उद्धार के लिए इस संसार में आए। उन्होंने कहा कि यीशु ने सादगी और नम्रता का मार्ग अपनाते हुए गधे के बच्चे पर सवार होकर यरूशलेम में प्रवेश किया और अंतत: मानव जाति के पापों के लिए बलिदान दिया। संगीत और प्रार्थना से सजी आराधना कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जैसल, उपदेश सीनियर पास्टर सुदेश पॉल ने दिया। प्रार्थना की अगुवाई मंजू निशा , सुलक्षणा बहादुर, एंजलिना पॉल, और प्रीति वालेश ने किया। क्वायर ग्रुप में शोभा वालेस, रेणुका अब्राहम, जेनिफर पॉल , प्रिया जैसल, विवेक मसीह, बोल्डी कुमार द्वारा प्रस्तुत सुमधुर गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कार्यक्रम में विल्सन जॉन मसीह, प्रवीण जैसल, शामुएल वालेस, सनीजॉन, अरविंद कुमार, राकेश पॉल, अजय सिंह, विवेक पॉल, आयुष बाग, कुणाल कुमार, नितेश बाघ, सुनीता मसीह, सरिता पाल, एंजेलिना पॉल, माग्र्रेट पॉल, अरुणा कुमार, मधुबाला, प्रीति वालेस, सुनीता डेनियल, सरिता विलियम, प्रीति कुमार, सुलक्षणा बहादुर, आश्रिता डेविड, फ्रेनी मसीह, एंजेलिना लवंग, ज्योति वालेस आदि का योगदान रहा। मनोज राज 30 मार्च 2026