राष्ट्रीय
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। चारधाम मार्गों पर चलने वाले कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड सोमवार 30 मार्च से बनने शुरू हो गए है। देहरादून की आशारोड़ी चेक पोस्ट, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार व रुड़की एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। वही 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन चेक पोस्ट पर ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ (प्रशासन) ने एआरटीओ (प्रशासन) को पारदर्शिता से ग्रीन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 19 अप्रैल अक्षय तृतीया को गंगोत्री यमुनोत्री धामों के कपाट खुलेंगे। वही केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलेंगे तो 23 मई को सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। चारों धाम की यात्रा का हर वर्ष स्थानीय लोग और होटल व्यवसाय टूर एंड ट्रैवल वेबसाइट इसके अलावा छोटे ढाबे और रेस्टोरेंट वाले इंतजार करते हैं। चारों धामों और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने सबसे ज्यादा यात्री सड़क मार्ग के जरिए जाते हैं। ऐसे में टूर एंड ट्रेवल ट्रांसपोर्टर इंतजार कर रहे थे कि कब राज्य में ग्रीन कार्ड बनाने शुरू होंगे। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने 30 मार्च सोमवार को राज्य में ग्रीन कार्ड बनाने की शुरुआत कर दी है जिसका शुभारंभ हरिद्वार से किया गया। चार धाम यात्रा में आने वाले सभी तरह के कमर्शियल वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी है चाहे वे राज्यों के बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहन हो या राज्य के अंदर से संचालित होने वाले कमर्शियल वाहन। उत्तराखंड परिवहन विभाग कमर्शियल वाहनों के लिए 30 नवंबर तक ग्रीन कार्ड बनता है। सुबोध/३०-०३-२०२६