क्षेत्रीय
09-Apr-2026
...


सक्ती(ईएमएस)। जिले में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर पर अकेली थी, तभी गांव जगदल्ला निवासी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल उसके घर पहुंचा और पानी मांगा। महिला द्वारा पानी देने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्ती बरती जा रही है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)09 अप्रैल 2026