व्यापार
23-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। वित्त वर्ष (एफवाई 2026) में महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की बेस्ट-सेलिंग मॉडल बनकर उभरी। महिंद्रा स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 1,78,800 नए ग्राहक मिले, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाते हैं। ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,64,842 यूनिट था। स्कॉर्पियो की यह लगातार सफलता महिंद्रा के मजबूत एसयूवी पोर्टफोलियो को रेखांकित करती है। बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा थार रही, जिसने इस दौरान 49 प्रतिशत की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,26,261 यूनिट्स की बिक्री की। तीसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो ने अपनी जगह बनाई, जिसकी 1,10,136 यूनिट्स बिकीं और इसने 16 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ रही, जिसने 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल 1,03,341 यूनिट्स की बिक्री की। जहां कुछ मॉडलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 700 की बिक्री में गिरावट देखी गई। यह एसयूवी 5वें नंबर पर रही और इसने 57,986 यूनिट्स की बिक्री के साथ 38 प्रतिशत की सालाना गिरावट दर्ज की। हालांकि, महिंद्रा बीई 6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 8वें नंबर पर रहते हुए 521 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी के साथ 16,313 यूनिट्स की बिक्री की। सुदामा/ईएमएस 23 अप्रैल 2026