लखनऊ (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से छाये हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ठेठ अंदाज़ से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बनायी है। बिहार के समस्तीपुर जिले के वैभव ने अब तक इस सत्र में कई अच्छी पारियों खेली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हालांकि वह असफल रहे और 8 रन ही बना पाए पर जिस प्रकार से वह मैच के बाद भोजपुरी में बात करते दिखे उससे प्रशंसका उत्साहित हो गये। मैच के बाद वैभव ने एक भोजपुरी प्रजेंटर के साथ बात की, जहां उन्होंने आने वाले मैचों के लिए अपनी रणनीति और आत्मविश्वास को भोजपुरी अंदाज़ में बताया । जब उनसे अगले मैचों की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “प्लान येही बा कि अच्छा करेके बा अगला मैच में, जीत के दू पॉइंट ली और आगे बढ़ी प्लेऑफ की तरफ।” वैभव के इस सहज भोजपुरी संवाद का वीडियों सोशल मीडिया पर छा गयाा और प्रशंसका उनकी इस सादगी के कायल हो गए। उनकी यह बातचीत दिखाती है कि एक छोटे शहर से आने वाला यह खिलाड़ी अपनी जड़ों से कितना जुड़ा हुआ है। इस बातचीत के दौरान वैभव ने एक और खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। जब प्रजेंटर ने मजाकिया अंदाज़ में पूछा कि जिस उम्र में बच्चे कार्टून देखते हैं, उस उम्र में वैभव बड़े-बड़े गेंदबाजों की गेंद को कार्टून बना देते हैं तो उनके दिमाग में क्या चलता है? इस पर वैभव ने बेहद मासूमियत से जवाब दिया, “दिमाग में कुछ नहीं चलता है पर वह हर दिन मैच से पहले कार्टून देखते हैं, क्योंकि आदत है कार्टून देखने की, लेकिन फोकस गेम पर भी रहता है।” यह जवाब उनके व्यक्तित्व के एक और अनूठे पहलू को बताता है। मैदान पर जहाँ वे अपनी एकाग्रता और प्रतिभा दिखाते हैं, वहीं मैदान के बाहर वह किसी आम किशोर की तरह ही कार्टून का भी आनंद लेते हैं। ईएमएस 23 अप्रैल 2026