क्षेत्रीय
25-Apr-2026


उज्जैन (ईएमएस)। श्री सिंथेटिक्स के समस्त कर्मचारियों की बैठक आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 11.30 बजे शहीद पार्क, उज्जैन पर रखी गई है। बैठक में मा.उच्च न्यायालय इंदौर की पीटिशन कर्मचारी राज्य बीमा के खिलाफ 6 महीने की सैलरी को प्राप्त करने के लिये लगाई गई है एवं मा.कलकत्ता उच्च न्यायालय की याचिका में आने वाले शुक्रवार को सुनवाई होनी है दोनों पीटिशन के संबंध में बैठक में विस्तार से चर्चा की जावेगी। बैठक में आपरेटर साथी, स्टाफ के साथी एवं ठेकेदार के श्रमिकों से रामचन्द्र चैधरी, शिवाजीराव शिंदे, अमरसिंह गेहलोत, शीतल राठौर, रंजीत बोड़ाना, कैलाश धवन, राजेश समेले, नंदकिशोर सोलंकी ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनावें। ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 25 अप्रैल 2026

खबरें और भी हैं

न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत रायसेन, 25 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा कुल 15 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में पात्र पीड़ितों को कुल 33 लाख रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत (अवार्ड) कर भुगतान किया गया है। यह योजना अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों को इस योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया जाता है। श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा व्यक्त किया गया कि मध्यप्रदेश अपराध