क्षेत्रीय
25-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय का परिणाम शानदार रहने से छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा।प्रधानाचार्या डॉ. उमा कुमारी और प्रबंधक दीपेश भार्गव के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.03 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 98.93 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं, बस उन्हें सही दिशा और अवसर मिलने चाहिए।प्रबंधक दीपेश भार्गव ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का राज नियमित अध्ययन और शिक्षकों के नोट्स को बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है। ईएमएस / 25/04/2026

खबरें और भी हैं

न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत रायसेन, 25 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा कुल 15 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में पात्र पीड़ितों को कुल 33 लाख रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत (अवार्ड) कर भुगतान किया गया है। यह योजना अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों को इस योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया जाता है। श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा व्यक्त किया गया कि मध्यप्रदेश अपराध