क्षेत्रीय
25-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। मानवता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने आगरा रोड स्थित एक वृद्धाश्रम में सराहनीय सामाजिक पहल की। संस्थान के सदस्यों ने यहां रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो आधुनिक कीट-नाशक (इंसेक्ट किलर) मशीनें भेंट कीं।मच्छरों व अन्य कीटों से फैलने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया। बुजुर्गों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए यह पहल उनके लिए राहतभरी साबित होगी।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने मशीनों को स्थापित करवाने के साथ बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संस्थान की ओर से आश्रम कर्मचारियों को मशीनों के संचालन और रखरखाव की जानकारी भी दी गई।वृद्धाश्रम प्रबंधन और बुजुर्गों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। साथ ही यह समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।संस्थान लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इस अवसर पर नीरज गोयल, हिमांशु गौड़, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, तरुण राघव, सतेंद्र मोहन, स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, अतीश अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय और शिवम सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ईएमएस / 25/04/2026

खबरें और भी हैं

न्याय के साथ आर्थिक संबल : 15 प्रकरणों में 33 लाख रुपये का प्रतिकर स्वीकृत रायसेन, 25 अप्रैल 2026 मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के अंतर्गत प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी द्वारा कुल 15 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में पात्र पीड़ितों को कुल 33 लाख रुपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत (अवार्ड) कर भुगतान किया गया है। यह योजना अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों को इस योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया जाता है। श्रीमती हर्षिणी यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन द्वारा व्यक्त किया गया कि मध्यप्रदेश अपराध