राष्ट्रीय
28-Apr-2026


पटियाला(ईएमएस)। पंजाब में पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर के में ब्लास्ट के पीछे टेरर एंगल सामने आ रहा है। रेलवे की स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जिस वक्त धमाका हुआ, पटरी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी। इससे मालगाड़ी को नुकसान नहीं हुआ लेकिन ड्राइवर को झटका लगा। पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने कन्फर्म किया कि धमाके में जिसकी मौत हुई, वही बम फिट करने आया था। उसका नाम जगरूप सिंह है और वह तरनतारन के पंजवड़ गांव का रहने वाला है। उसकी बाइक अमृतसर से बरामद हो चुकी है। उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा की टिकट भी मिली है। उससे मोबाइल बरामद हुआ है, जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। विनोद उपाध्याय / 28 अप्रैल, 2026