लखनऊ(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के आईएएस रिंकू सिंह राही ने यह इल्जाम लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उनको लंबे समय से पोस्टिंग नहीं दी जा रही है। नहीं कोई काम दिया जा रहा है। वो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध है। उनके पास न कोई काम और न ही गरिमापूर्ण कार्य आवंटन। अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। इन सबके बाद अब आईएएस रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया था। राही ने कहा वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं। इसे उन्होंने नैतिक निर्णय बताया था। 2009 में घोटाला उजागर करने पर राही को 7 गोलियां लगी थीं, फिर भी वे बच गए थे। शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था। विनोद उपाध्याय / 28 अप्रैल, 2026