भोपाल(ईएमएस)। भोपाल जिले के ऐशबाग क्षेत्र में ओल्ड सुभाष नगर गीतांजलि स्कूल के पास मोटर साईकिल फिसल जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 27 -04-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना ऐशबाग में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक 3028 संदीप कुमार और चालक रियाज़ खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल फिसलने से 01व्यक्ति जो घायल है, घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआरव्ही वाहन से उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल पहुँचाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से समय पर उपचार मिला। जुनैद / हरि / 28 अप्रैल, 2026