क्षेत्रीय
28-Apr-2026


आरोपी से 41 नग गोगो स्मोकिंग कोन के पैकेट किए जप्त आरोपी के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा । भोपाल(ईएमएस)। शहर में प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर, परफेक्ट रोल, बेचने बाले अपराधियो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियो के विरुध्द कडी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा आरोपियो की धडपकड हेतु एवं सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशो के अनुक्रम में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस नें प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन की जप्त । दिनांकः- 27/04/2026 को रातीबड पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला कर प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर, परफेक्ट रोल, बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अचानक चैकिंग की तो नीलबड चौराहे पर पान की गुमठी मे एक व्यक्ति द्वारा प्रतिबंधित गोगो स्मोकिंग कोन बेचता पाया गया इस सबंधं में तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी के कब्जे से कुल 41 पैकेट गोगो स्मोकिंग कोन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बीएनएस का प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया । सराहनीय भूमिकाः- थाना रातीबड पुलिस की सराहनीय भूमिका रही । जुनैद / हरि / 28 अप्रैल, 2026