सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करें नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल 2026 को नगर पालिका नरसिंहपुर के अंतर्गत भगवान नरसिंह जयंती के अवसर पर नगर गौरव दिवस, भ्रमण, रोडशो एवं आमसभा प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सौंपे गए दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, काष्ट व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी, शोभायात्रा, प्रतिभाओं का सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था, ग्रीनरूम, लोकार्पण, परिचय पत्र, शौचालय, फायल बिग्रेड व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सभी प्रकार की सम्पूर्ण साफ-सफाई, मीडिया प्रबंधन, कन्यापूजन व अन्य पूजन, फूल माला, मंच संचालन, हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, हितलाभ वितरण आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, जिला वन मंडला अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 28 अप्रैल 2026