राज्य
28-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें शारदाकुंज, दीपड़ी, कस्तूरबा नगर, रिवेरा टाउन, समरधा टोला, सुरुचि नगर, निवेश नगर, सागर स्टेट समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक के सेस्टर, सागर स्टेट, शारदाकुंज, अभिनव कृति एवं आसपास। सुबह 8 से 10 बजे तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिरीन कॉम्पलेक्स, बादशाह अपॉर्टमेंट, क्लॉसिस अपॉर्टमेंट एवं आसपास। सुबह 8.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खटलापुरा, अहिरपुरा, अनिकेत नगर, कोलीपुरा, भोईपुरा एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक दीपड़ी, रिदम पार्क, समरधा टोला, सिग्नेचर एस 9 कॉलोनी, हरिगंगा नगर, रॉयल विला, इंडस फेस 1, 2, 3, 4 और 5, नटराज कॉलोनी, लिली विला, शिवाय 7, सेज माइल स्टोन, आईएसबीटी, 6 शेड, कस्तूरबा नगर ए-बी सेक्टर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रिवेरा टाउन, सुरुचि नगर, निवेश नगर एवं आसपास। आशीष पाराशर