खेल
28-Apr-2026


न्यू चंडीगढ़ (ईएमएस)। आईपीएल मुकाबले में पंजाब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 223 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। पंजाब की शुरुआत तेज रही। प्रियांश आर्या ने सिर्फ 11 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मध्यक्रम में कूपर कोन्नोल्ली ने 14 गेंदों में 30 रन बनाकर रनगति को तेज रखा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों में 30 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। स्टोइनिस ने 281.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया। सूर्यांश शेड़गे भी 2 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से यश पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर को 1-1 विकेट मिला। सुबोध/२८ -०४-२०२६