क्षेत्रीय
05-May-2026
...


- पावर हाउस में फोन नहीं उठा रहे जिम्मेदार झाँसी (ईएमएस )दावों की खुली पोल झांसी में गर्मी शुरू होते ही अघोषित कटौती से जनता बेहाल। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झांसी महानगर की विद्युत व्यवस्था गर्मी आते ही चर्मरागई गई है। गर्मी की शुरुआत होती बिजली विभाग द्वारा पूर्व में किए गए सुधार के दावे कहीं दूर तक नजर नहीं आते हैं।महानगर में प्रतिदिन दो से तीन घंटे की अघोषित कटौती होती है और क्षेत्र की जनता को पसीना पसीना होना पड़ रहा है।बिजली विभाग गर्मी में पूरी तरह से सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए पूरे साल मशक्कत करता है और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया जाता है लेकिन हर साल विभाग के दावे हवा में उड़ जाते हैं।महानगर के प्रमुख क्षेत्र झोकन बाग गढ़िया फाटक तलैया शहर इंदरपुर कॉलोनी दीनदयाल नगर नरिया बाजार दतिया गेट सहित अन्य क्षेत्रों में दो से तीन घंटे की बिजली की कटौती की जा रही है यह कटौती भी अक्सर रात के समय होती है जब आदमी का सोने का समय होता है। कटौती के बारे में पता करने के लिए जब उपभोक्ता फोन लगाते हैं तो पावर हाउस में से कोई फोन नहीं उठाता है विभाग में कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस बारे में पुष्कर सिंह अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग का कहना है कि झोखन बाग में फीडर पर मरम्मत का कार्य किया गया था दो से तीन दिन परेशानी आई थी। अन्य क्षेत्रों में जानकारी कर 24 घंटे बिजली सुचारू रूप से सप्लाई कराई जाएगी। अगर पूरे नगर में विद्युत आपुरति की स्थिति देखी जाए तो हर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई प्रॉपर नहीं हो पा रही है।कभी आधे घंटे के लिए चली जाती है तो कभी दो-दो घंटे के लिए लाइट नहीं आती है। जिससे आम जनमानस पूरी तरह से परेशान है। जबकि हर साल गर्मी से पहले विभाग द्वारा दावे किए जाते हैं कि गर्मी आते ही विद्युत की आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।शरद शिवहरे /ईएमएस /5मई