खेल
05-May-2026


लंदन (ईएमएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब की दौड़ में मैनचेस्टर सिटी पिछड़ती जा रही है। एवर्टन के खिलाफ हुए मुकाबले के 3-3 से बराबरी पर रहने से भी अंक तालिका में उसे झटका लगा है। इससे उसके खिताब जीतने की उम्मीदें कम हुई हैं। इस ड्रॉ के साथ ही अब सिटी शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल क्लब से पाँच अंक पीछे है, जबकि उसे अब लीग में केवल एक ही मैच खेलना है। दूसरी ओर आर्सेनल को अभी अपने तीन मैच खेलने हैं, और यदि वे इन सभी मैचों में जीत हासिल कर लेते हैं, तो खिताब उन्हें मिल जाएगा।वहीं , मध्य तालिका में मौजूद एवर्टन के लिए यह ड्रॉ काफी महत्वपूर्ण था, इससे यूरोपीय क्वालिफिकेशन की उसकी उम्मीदें बरकरार रहेंगी। इस मैच की शुरुआत में, मैनचेस्टर सिटी ने खेल पर पूरी तरह से दबाव बनाए रखा। पहले 20 मिनट में अधिकतर समय गेंद सिटी के पास रही थी। वहीं एवर्टन की रक्षापंक्ति पर दबाव बना रहा। उसे पास पासिंग के साथ ही आक्रमण के अवसर कम मिले। वहीं 43वें मिनट में जेरेमी डोकू ने गोल दागकर सिटी को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में खेल में बदलाव आया और एवर्टन ने वापसी करते हुए सिटी के डिफेंस को तोड़ते हुए केवल 13 मिनट के अंदर ही तीन गोल कर मुकाबले को पूरी तरह पलट दिया। वहीं स्थानापन्न खिलाड़ी थिएर्नो बैरी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे जबकि जेक ओब्रायन ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। वहीं सिट ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 83वें मिनट में स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक बेहतरीन गोल से अंतर 3-2 तक पहुंचाया। ,मैच इंजरी टाइम में मैच पहुंचने के बाद एवर्टन की जीत लगभग तय दिख रही थी। इसी दौरान स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में, जेरेमी डोकू ने ए अपना दूसरा गोल कर मैच को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। ईएमएस 05मई 2026