हैदराबाद (ईएएस)। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 के 49वें मैच में बुधवार को अपने घरेल मैदान में नंबर एक पर चल रही पंजाब किंग्स का मुकाबला करेगी। सनराइजर्स का लक्ष्य इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदार पक्की करना रहेगा। अभी वह 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ ही वह अंक तालिका में अभी 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर नंबर एक पर चल रही पंजाब किंग्स ने अपने 8 मैच जीते हैं जबकि एक मैच का परिणाम बारिश के कारण नहीं आया। जिससे उसके कुल 13 अंक हैं और वह शीर्ष पर है उसका लक्ष्य ये मैच भी जीतकर अपना स्थान बनाये रखना होगा। इससे पहले हुए मैच में पंजाब ने मुल्लानपुर में हुए मुकाबले में सनराइजर्स को हराया था जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं हैदराबाद की टीम उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। दोनो ही टीमों के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जिससे ये मुकाबला तकरीबन बराबरी का है। पंजाब के पास प्रभसिमरन सिंह , प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन , हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में सनराइजर्स की कमान कप्तान पैट कमिंस के पास रहेगी, इसके अलावा उसके पासा हर्षल पटेल, साकिब हुसैन जैसे गेंदबाज भी हैं। हीं पंजाब के पास मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाज हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक दोनो के बीच 25 मुकाबले हुए हैं जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 जबकि पंजाब किंग्स ने 8 जीते हैं। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होना तय है। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक गिरजा/ ईएमएस 05मई 2026