खेल
05-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस की टीम ने यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए आईपीएल मुकाबले में जीत दर्ज की है पर इसके बाद भी अंकतालिका में उसका स्थान नहीं बदला और वह नौवें स्थान पर ही बनी हुई है। मुंबई के इस सत्र में मिली इस तीसरी जीत ने 10 मैचों में 6 अंक हो गये हैं और वह , अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, लखनऊ की टीम नौ मैचों में केवल 4 अंकों के साथ ही तालिका में दसवें स्थान पर कायम है। अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम ने 9 मैचों में 6 जीत और एक मैच बारिश के कारण नहीं हो पाने से मैच से 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैदराबाद, राजस्थान और गुजरात की टीमें हैं, जिन्होंने 10-10 मैच खेलकर 6-6 जीत से 12-12 अंक हासिल किए हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सनराइजर्स अंक तालिका में इनमें सबसे ऊपर है। सातवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जबकि आठवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। इन दोनों टीमों ने 9-9 मैच खेलने के बाद 4-4 मुकाबले जीते हैं, जिससे उनके 8-8 अंक हैं। गिरजा/ईएमएस 05मई 2026