राज्य
05-May-2026
...


ई-रिक्शा एवं मोटर साइकिल की टक्कर में घायल हुए 03 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल भोपाल (ईएमएस) मुरैना जिले के थाना जौरा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से ई-रिक्शा एवं मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। 05 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना जौरा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा एवं मोटर साइकिल की टक्कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही जौरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक मेघराज नारायण एवं पायलट मनोज धाकड़ ने पाया कि ई-रिक्शा एवं मोटर साइकिल दुर्घटना में 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को तत्काल एफआरव्ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जौरा पहुँचाया। डायल-112 जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। धर्मेंद्र, ०५ मई, २०२६