गर्दन पर चाकू रखकर लूट करने की घटना का किया खुलासा । पुलिस द्वारा आरोपी से फरियादी का लूटा गया चाँदी का ब्रेसलेट ,कागजात एंव नगदी की जप्त सी.सी.टी.व्ही कैमरे ,मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस द्वारा लूट की घटना का किया खुलासा भोपाल (ईएमएस) । पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए । उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री अखिल पटेल, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज श्री उमेश तिवारी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा लूट का माल मशरुका व आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है । शिकायतकर्ता वीरसिंह पवार पिता इमरत सिंह पवार उम्र 38 साल निवासी 196 कामधेनु काम्प्लेक्स जोन 01 एमपी नगर भोपाल ने दिनाक 03.05.26 की रात्रि 08.00 बजे अपनी मोटरसाईकल होंडा लीवो से एमपी नगर से न्यू मार्केट सामान लेने जा रहा था व्यापम चौराहे के पास मेरे दोस्त का फोन आने पर मैंने मोटरसाइकिल व्यापम चौराहा बस स्टाप के पास रोकी और मोबाइल फोन पर बात करने लगा तभी एक मोटा सा व्यक्ति जिसकी उम्र 30-32 साल करीबन रही होगी मेरे पास आया और मुझसे बोला कि जेब में जो है निकाल कर दे मैंने कहा तुम कौन हो वह व्यक्ति मेरे साथ मारपीट करने लगा वह व्यक्ति अपने पास छुरी भी रखे था मेरी जेब में हाथ डालकर मेरा पर्स छीन लिया जिसमें 5000 रु. नगदी व पैन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, मोटरसाईकिल का रजिस्ट्रेशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा पेटीएम डेबिट कार्ड, एवं पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड रखे थे तथा मेरे दाहिने हाथ में पहना हुआ चांदी का ब्रेसलेट (जिसपर 70 नंबर लिखा हुआ है) भी छीन लिया कि रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस कार्यवाही- लूट की गंभीर घटना की सूचना के पश्चात विशेष टीम का गठन किया गया विशेष टीम द्वारा सी.सी.टी.व्ही कैमरे ,मुखबिर तंत्र के आधार पर विवचेना प्रांरभ की गई । घटनास्थल के आने जाने वाले सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन किया गया हुलिये संदेह के आधार पर जितेन्द्र अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ पर बताया कि मैं तफरी करने के लिए निकला था तभी सोचा कि जल्दी पैसे कमा लेता है जल्दी पैसो कमाने की चाह में दिनाँक 03.05.26 की रात्रि को एक व्यक्ति व्यापम चौराहा बस स्टाप के पास मोबाइल फोन से बात कर रहा था उस व्यक्ति के गले में चाकू रख कर जेब में हाथ डालकर मेरा पर्स छीन लिया जिसमें 5000 रु. नगदी व पैन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, मोटरसाईकिल का रजिस्ट्रेशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा पेटीएम डेबिट कार्ड, एवं पीएनबी बैंक एटीएम कार्ड तथा हाथ में पहना हुआ चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया था ।जिसको गिरफ्तार करने मे थाना हबीबगंज पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है । नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपी- 1- जितेन्द्र अहिरवार पिता कमल सिंह अहिरवार उम्र 34 साल निवासी म.न ए-4 प्रेमपुरा भदभदा भोपालl जप्त मशरूका- क्रं. अपराध क्रं./धारा थाना 1. 1278/2009 धारा 294,323,324,34 341 भादवि टी.टी नगर 2. 141/2014 धारा 25 आर्म्स एक्ट कोलार रोड 3. 398/2019 धारा 4(क) सट्टा एक्ट रातीबड 4. 473/2022 धारा 406 भादवि छतरीपुरा इँदौर 5. 416/25 धारा 303(2) बीएनएस हबीबगंज 6. 279/2026 धारा 309(4) बीएनएस हबीबगंज निरीक्षक नीतू कुन्सारिया (टू.आई.सी) , उप0निरी0 अखिलेश त्रिपाठी , स.उ.नि कन्हैयालाल ,प्र0आर0 राघवेन्द्र भास्कर, ,प्रआर0 बब्लू त्रिपाठी, आर0 रामनरेश, आर0 राकेश भारद्वाज , आर0कंचन यादव ,आर0अरविन्द यादव , म.आर अनीता अहिरवार ,म.आर मोनू सोलंकीl जुनेद/05 मई2026