07-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खुद को बाबा बताने वाला कमरुद्दीन उर्फ बाबा तंत्र-मंत्र और धनवर्षा के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस के अनुसार, वह अब तक कम से कम छह हत्याओं में शामिल रहा है। दिल्ली में बीते साल पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि खुद को बाबा बताने वाला कमरुद्दीन न केवल तंत्र-मंत्र और धनवर्षा के नाम पर लोगों को ठगता था, बल्कि अब तक कम से कम छह लोगों की हत्या में भी शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 527 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस के मुताबिक, कमरुद्दीन ने फरवरी 2026 में बाहरी दिल्ली के रहने वाले 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 47 वर्षीय शिव नरेश सिंह और 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी को जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या की थी। तीनों के शव पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक कार में मिले थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी 2014 और 2025 में हुई तीन अन्य हत्याओं में भी शामिल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी देवी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। उसके पति की नौकरी बीमारी के कारण छूट गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सलीम नामक व्यक्ति से हुई, जो कमरुद्दीन का एजेंट था। सलीम परेशान लोगों को बाबा के पास ले जाता था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/07/मई /2026