क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- ग्राहक दक्षता फाउंडेशन का गांव परिसंवाद कार्यक्रम जबलपुर (ईएमएस)। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्राम परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत निभौरा जनपद पंचायत पनागर, जिला जबलपुर मैं किया गया । जिसमें जिला पंचायत सदस्य दिलीप पटेल, जनपद पंचायत सदस्य राहुल रजक, सरपंच जागेश्वर केवट, पंच, ग्राम पंचायत सचिव अनुराग केवट अनीता केवट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा देववती केवट एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सोलंके एवं कार्यकारी अध्यक्ष शुभम रंगारी के आदेशानुसार गांव-गांव में जाकर जन जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहें है। इन कार्यक्रम में ग्रामवासियों को जगाने और जागरूक करने की दृष्टि से ग्राम में गांव परीसंवाद के माध्यम से फाउंडेशन द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाकर घरेलू गैस सिलेंडर का उचित उपयोग की जानकारी दी जा रही है घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग घर पर ही करें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें । कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया । गांव परी संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जागेश्वर केवट, सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता जैसे कार्यक्रम कर गांव के लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के प्रति जागरूक करना एक सराहनीय प्रयास है । विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार श्रीवास, सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर जैसे अति महत्वपूर्ण विषय को ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा जा रहा है । अंगद सेन सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि भाई आया रे गैस सिलेंडर सुरक्षा गीत को गाड़ी में बजाने हेतु बात कही । गांव परी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के प्रदेश प्रमुख संदीप गुप्ता ने महिलाओं को घरेलू गैस सिलिंडर के रिसाव से आग से बचाव की जानकारी दी इन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाली महिलाओं को आवश्यक एहतियात बरतने की जानकारी देते बताया कि रसोईघर में हमेशा गैस सिलेंडर सीधा खड़ा रखें व जलते हुए चूल्हे को स्टॉप वाल्व से बंद करें. वही रेगुलेटर का पाइप समय-समय पर साफ करते रहें । मंचासीन अतिथियों का ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन के तत्वाधान में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । *उज्ज्वला लाभार्थी पूरे 12 सिलेंडर नहीं ले रहे* फाउंडेशन द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2014 से अब तक लगभग 6.58 करोड़ लोगों को 100 रुपये शुल्क के साथ एलपीजी सिलेंडर दिया गया है और एलपीजी सिलेंडर की खरीद पर भारी छूट भी दी जा रही है। लेकिन अक्सर देखा जा रहा है कि उज्ज्वला लाभार्थी पूरे 12 सिलेंडर नहीं ले रहे हैं। वितरक इसका दुरुपयोग कर रहे हैं और अनुचित लाभ उठा रहे हैं। *सरकारी खजाने को पहुंच रहा करोड़ों रुपये का नुकसान* श्री गुप्ता जी ने बताया कि 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकार सिर्फ 5 फीसदी जीएसटी लगाती हैए जबकि 16 किलो और 5 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 18 फीसदी जीएसटी लगाती है। इसके अलावा ऑटो एलपीजी यानी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी पर भी 18 फीसदी जीएसटी लगता है। इसलिए सरकार को एलपीजी सिलेंडर की बिक्री से हर साल करोड़ों रुपये का जीएसटी मिलता है। *सुरक्षा गीत भाई आया रे गैस सिलेंडर के समर्थन में ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान* समाज सेवा और उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन ने अपना तीसरे स्थापना दिवस के शुभ उपलक्ष्य में दक्षता की राय पुस्तक एवं जन जागृति गीत भाई आया रे गैस सिलेंडर का विमोचन किया इस गीत का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वजन जांचने लीकेज की जांच एक्सपायरी डेट की पुष्टि और सही बिलिंग के प्रति जागरूक करना है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त गीत को गैस वितरण करने में उपयोग की जाने वाली गाड़ियों में बजाया जाए। गांव परी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्राम वासियों का आभार गजराज केवट उप सरपंच ने व्यक्त किया। मौके पर ग्राम पंचायत सचिव अनुराग केवट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हरिबाई केवट, आशा कार्यकर्ता देववती केवट, अनसील सेन, जितेंद्र प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, शिवकुमार, ग्राम पंचायत कोटवार सहित समेत एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद थे. सुनील साहू / शहबाज / 17 मई 2026 / 07.00