क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- प्रयास वैवाहिक पत्रिका का लोकार्पण जबलपुर (ईएमएस)। जिला साहू समाज जबलपुर साहू वैश्य नगर सभा एवं ‘प्रयास’ पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 17 मई 2026 को मानस भवन, राइट टाउन में भव्य साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं वैवाहिक पत्रिका ‘प्रयास’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में शहर सहित ग्रामीण अंचलों से समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के संयोजक पूर्व महापौर प्रभात साहू रहे। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भरतलाल साहू, राधेश्याम साहू, उदयभान साहू, भारत साहू, डॉ. निशा साहू, पूर्व पार्षद सुबोध साहू, डॉ. दीपक साहू,इज.प्रदीप साहू राजकुमार साहू ‘रज्जू भैया’, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अरुणा संजय साहू, राहुल साहू पार्षद, श्रीमती रजनी सुरेंद्र साहू पार्षद एवं श्रीमती नीतू आशीष साहू उपस्थित रहे। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच से आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय प्रस्तुत किया तथा पारिवारिक एवं सामाजिक जानकारी साझा की। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों परिवारों ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा वैवाहिक पत्रिका ‘प्रयास’ का विमोचन किया गया, जिसे समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने की सार्थक पहल बताया गया। पूर्व महापौर प्रभात साहू ने कहा कि परिचय सम्मेलन केवल रिश्ते जोड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को एकता के सूत्र में बांधने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों को संरक्षित रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक ही मंच पर सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं परिवारों को जोड़ना समाजहित में प्रेरणादायी पहल है। विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ समय एवं अनावश्यक व्यय की बचत भी करते हैं। कार्यक्रम में पनागर, सिहोरा, मझौली, कटंगी, पाटन, शाहपुरा, बरगी, मेढ़ाघाट, बेलखाड़ू, महाराजपुर एवं टिमरी सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन में जिला साहू समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष इंजी. डी.के. साहू, ‘प्रयास’ पत्रिका के संपादक रमेश साहू,सचिव उमेश साहू ‘ओज’, डॉ. पुरुषोत्तम साहू, राज साहू, रूपलाल साहू, गगन साहू, सुरेंद्र साहू, उमाकांत साहू, सुनील साहू, दीपक साहू शिक्षक, संजय साहू, नीलकंठ साहू, इंजी. पी.सी. साहू, इंद्रकुमार साहू, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सुनीता साहू ‘पिंकी’, श्रीमती सरिता विजय साहू, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ऋषि साहू, धीरज साहू, संदीप साहू, प्रीतमलाल साहू, रमेश कुमार साहू शिक्षक, मयंक साहू, एड. सुबोध केवट, बंटी साहू, भोलाप्रसाद साहू, अनिल साहू, प्रवीण साहू, राज साहू, दिलीप साहू नेता, आशीष साहू, अमित साहू, साधना साहू सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश साहू ‘ओज’, अर्जुन साहू एडवोकेट,पप्पी सहयोगी एवं श्रीमती प्रीति राज साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. पुरुषोत्तम साहू द्वारा व्यक्त किया गया। सुनील साहू / शहबाज / 17 मई 2026 / 07.00