क्षेत्रीय
17-May-2026
...


- सेवा, संस्कार एवं संगठन विस्तार पर चर्चा जबलपुर (ईएमएस)। भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत की प्रांतीय कार्यशाला लक्ष्य सिद्धि का आयोजन होटल समदड़िया इन, जबलपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का आयोजन भारत विकास परिषद जबलपुर मुख्य शाखा द्वारा किया गया, जिसमें महाकौशल प्रांत की विभिन्न शाखाओं से लगभग 50 सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रीजनल संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, मुख्य अतिथि अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी एवं महाकौशल प्रांत अध्यक्ष इंजी. रामकृष्ण चौकसे की विशेष उपस्थिति रही। मंच पर जबलपुर शाखा अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रिशा पांडे, शाखा सचिव श्रीमती मौली जैन, उपाध्यक्ष श्रीमती रुचि पालीवाल तथा महिला सहभागिता मार्गदर्शन हेतु श्रीमती सरोज चौकसे उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन डॉ नीलेश पांडे द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अध्यक्ष अखिलेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजनीति में आने से पूर्व वे स्वयं भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्य एवं जबलपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यशाला में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर संचालित विभिन्न प्रकल्पों, संगठनात्मक योजनाओं एवं सेवा कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। परिषद की पंच सूत्रीय कार्यपद्धति — संस्कार, सेवा, संपर्क, सहयोग एवं समर्पण — को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। प्रांतीय स्तर से नितिन पालीवाल, जितेंद्र कुलकर्णी, शैलेंद्र जेठा, श्रीमती सरोज चौकसे, सचिंद्र गुप्ता, डॉ. यू एस बी गौर एवं पंकज स्वदेशी उपस्थित रहे। महिला सहभागिता में रीजनल महिला प्रमुख श्रीमती भारती कोराव एवं प्रांतीय महिला प्रमुख श्रीमती अर्चना सोनी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन पांडे, श्रीमती लता तिवस्कर, सुभाष तिवस्कर, धर्मेंद्र कुशवाहा सहित सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। सुनील साहू / शहबाज / 17 मई 2026 / 07.00