- मस्ती की पाठशाला में सभी वर्ग के लोगो मे उत्साह पारंपरिक खेल सहित जुम्बा डॉस एवं गीत संगीत का लोगो ने लिया मजा राजनांदगांव (ईएमएस)। हर रविवार को आयोजित होने वाली मस्ती की पाठशाला के प्रति लोगो का रूझान बढ रहा है। सुबह से बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग उत्साह के साथ पाठशाला में पहुचकर पारंपरिक खेल रस्सी, पिट्ठुल, रींग टास्क, साप सीडी,बेडमिंटन, तीरंदाजी, कराटे खेल का आनंद ले रहे है तथा नन्हे मुन्ने बच्चे छोटे छोटे खेलो में हिस्सा लेकर झुला, फिसल पट्टी का मंजा उठा रहे है। वही बडे बुजुर्ग स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लिए। साथ ही बड़ी संख्या मे बच्चे चित्रकला में भाग लेकर अपनी भावनाओ को ड्राईग सीट मे उकेरे। इसके अलावा मस्ती की पाठशाला का सबसे आकर्षण कार्यक्रम जुम्बा डॉंस, जिसमे रीदम रिवाल्युसन ग्रुप के साथ बच्चे एवं युवा बडी संख्या में छत्तीसगढ़ी तथा हिन्दी गाने में थिरकते नजर आए। संगीत की कडी मे बाईक की इंडिया टीवीएस कम्पनी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में बच्चे एवं बडो ने गाना गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कम्पनी के द्वारा विभिन्न प्रश्न पुछ कर सही जवाब देने वालो को पुरूस्कार दिए तथा विभिन्न खेलो में विजयी प्रतिभागियों को भी पुरूस्कृत किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बेडमिंटन खेल कर आनंद लिया तथा निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह वर्मा एवं पार्षदों के साथ सभी से मिलकर उनका उत्साहवर्धन कर चित्रकला के बच्चों को पुरूस्कार दिए। महापौर श्री यादव ने कहा कि जिस सोच के साथ मस्ती की पाठशाला शुरू किया गया, उसका अच्छा रिस्पास मिल रहा है। सुबह से ही बच्चे एवं युवा बडी संख्या में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर भारतीय परंपरा से जुड़े खेल के अलावा योगा एवं जुम्बा डांस का आनंद ले रहे है। उन्होंने कहा कि रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण सभी में आराम करने की भावना रहती है, लेकिन मस्ती की पाठशाला के लिए सुबह 5 बजे से ही उठकर छोटे छोटे बच्चे परिवार सहित पहुॅचकर आनंद उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप इसे और अच्छा करने का प्रयास किया जायेगा। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि मस्ती की पाठशाला में सभी वर्ग के लोग पहुॅच रहे है, शहर के समाजिक एवं खेल जगत के लोगो के सहयोग से हर रविवार सफल आयोजन किया जा रहा है। पाठशाला के सफल संचालन के लिए निगम प्रशासन, पुलिस तथा यातायात विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए है, आगामी सप्ताहो में अच्छे आयोजन के लिए और बेहतर व्यवस्था की जावेगी। पाठशाला में आये लोगो ने पाठशाला के अच्छे आयोजन के लिए महापौर एवं निगम परिवार को धन्यवाद दिया। आज के पाठशाला की सफलता मेें बाडी टेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, योगा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, इडियन टीवीएस कम्पनी, राजनांदगांव रनर गु्रप, के अलावा खेल जगत से हॉकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघो का सहयोग रहा। मस्ती की पाठशाला में पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो ने परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ईएमएस / 17/05/2026